Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी की रहने वाली आईपीएस किम के चांटे के कारण बिहार के सीएम हैं चर्चा में

ये हैं बिहार की राजधानी पटना में तैनात एसपी सिटी किम. इन्होंने एक ऐसा झन्नाटेदार चांटा मारा कि मुख्यमंत्री को उनकी तरफ से माफी मांगनी पड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यंग हैं, गलती हो जाती है. किम के चांटे के चलते बिहार में लगातार दूसरे दिन विधानमंडल में इस प्रकरण की गूंज सुनाई दी. बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री द्वारा माफी मांगने के बाद गुरुवार को विधान सभा में विपक्षी राजद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की कड़ी निंदा की. शून्यकाल में राजद सदस्यों ने खड़े होकर अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए शोर-शराबा भी किया.

ये हैं बिहार की राजधानी पटना में तैनात एसपी सिटी किम. इन्होंने एक ऐसा झन्नाटेदार चांटा मारा कि मुख्यमंत्री को उनकी तरफ से माफी मांगनी पड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यंग हैं, गलती हो जाती है. किम के चांटे के चलते बिहार में लगातार दूसरे दिन विधानमंडल में इस प्रकरण की गूंज सुनाई दी. बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री द्वारा माफी मांगने के बाद गुरुवार को विधान सभा में विपक्षी राजद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की कड़ी निंदा की. शून्यकाल में राजद सदस्यों ने खड़े होकर अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए शोर-शराबा भी किया.

विपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र में एक्जीक्यूटिव हेड अपने अधीनस्थ के किसी करतूत के लिए माफी मांगे इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती. इससे लोकतांत्रिक आस्था कमजोर होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अफसर के लिए बिहार की जनता से माफी मांगी. लेकिन फारबिसगंज, नूरसराय जैसी घटनाओं के लिए माफी नहीं मांगी. मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि एक राज्य का मुख्यमंत्री एक गरीब महिला के गाल के चाटे पर दर्द की माफी मांगता है तो इतने संवेदनशील मुख्यमंत्री की बात पर विपक्ष ऐतराज कर रहा है.

विधानसभा में अपराह्न् राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का जवाब रखते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष के ऐतराज का जवाब दिया. उन्होंने कहा- मैं स्वीकार भी करता हूं तो उसका मजाक उड़ाया जाता है. पूरे बिहार में बात-बात पर रोड जाम करने की परिपाटी बढ़ी है. विधि-व्यवस्था संधारण की जिम्मेवारी जिन पर हैं वे भी किसी हाड़-मांस के बने होते हैं. उन्हें तत्काल एक्शन लेना होता है.

कंकड़बाग में गड्ढे में करंट से दो की मौत और उसके बाद हुए हंगामे के बाद सिटी एसपी चांटा विवाद के बीच गुरुवार को लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान मृतकों के परिजनों से मिले और घटनास्थल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. पासवान ने मृतकों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी, बीस लाख मुआवजा, दुर्घटना के दोषी नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार पर कार्रवाई और 302 का मुकदमा दर्ज करने के अलावा सिटी एसपी किम को निलंबित करने की मांग सरकार से कर डाली.

ज्ञात हो कि किम 2008 बैच की आईपीएस हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारी इतनी ज्यादा है कि आप भी कहेंगे कि सच में बिहार विकास की ओर अग्रसर है, और उसमें महिलाओं की काफी भागीदारी है. पटना पूर्वी की एसपी रही किम फिलहाल तीन जिम्मेदारियां एक साथ संभाल रही हैं. किम पटना पूर्वी की एसपी हैं. इसके अलावा वे शिवदीप लांडे और उपेंद्र के ट्रांसफर के बाद से पटना सिटी और ट्रैफिक विभाग के एसपी का दायित्व भी संभाल रही हैं.
 
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली आईपीएस किम ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लखनऊ से प्राप्त की है. इसके बाद दिल्ली लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और फिर हिन्दू कॉलेज से पीजी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से एम.फिल किया. किम को यूपीएससी में 130वां रैंक आया था. यह पहली बार है जब किसी महिला आईपीएस के हाथों में पटना सिटी की कमान सौंपी गयी है.

पटना की एसपी (सिटी) मिस किम ने दबंगई दिखाते हुए एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी. इस घटना की जमकर निंदा हो रही है. सोमवार की शाम राजधानी के कंकड़बाग इलाके में बिजली का करंट लगने से दो लड़कों की मौत हो गई थी. घटना से गुस्‍साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. जाम हटाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंच गईं और मामला शांत करने की कोशिश करने लगीं. इसी बीच एक महिला उनसे उलझने लगी तो एसपी ने उन्हे तमाचा जड़ दिया. इसी के बाद तमाचे को लेकर बिहार में बवाल शुरू हो गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...