Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

यूपी महुआ से रमा सोलंकी का इस्‍तीफा, तालाबंदी के आसार

लखनऊ : यूपी महुआ न्‍यूज में तालाबंदी के आसार पुख्‍ता हो गये हैं। संस्‍थान में पसरी आर्थिक बदहाली और जबर्दस्‍त आंतरिक उठापटक के चलते हुई इस हालत में आखिरकार ब्‍यूरो प्रमुख रमा सोलंकी ने महुआ न्‍यूज से पल्‍ला झाड़ लिया है। फिलहाल इस चैनल में भारी अनिश्चितता का माहौल है। संवाददाता और कैमरामैन जैसे कर्मचारियों को वेतन तक के लिए भी पैसा मुहैया नहीं है। जाहिर है, श्रमिक असंतोष खूब है।

लखनऊ : यूपी महुआ न्‍यूज में तालाबंदी के आसार पुख्‍ता हो गये हैं। संस्‍थान में पसरी आर्थिक बदहाली और जबर्दस्‍त आंतरिक उठापटक के चलते हुई इस हालत में आखिरकार ब्‍यूरो प्रमुख रमा सोलंकी ने महुआ न्‍यूज से पल्‍ला झाड़ लिया है। फिलहाल इस चैनल में भारी अनिश्चितता का माहौल है। संवाददाता और कैमरामैन जैसे कर्मचारियों को वेतन तक के लिए भी पैसा मुहैया नहीं है। जाहिर है, श्रमिक असंतोष खूब है।

खबर हैं कि इस चैनल का शटर देर-अबेर गिरने ही वाला है। रमा सोलंकी अब महुआ न्‍यूज में नहीं रही हैं। पिछले सवा साल से वे इस पद पर थीं। वे अपने चर्चित साक्षात्‍कारों के लिए  पहचानी जाती रही हैं। हालांकि रमा सोलंकी ने चार दिन पहले ही अपना इस्‍तीफा दे दिया था। पता चला है कि अभी तक महुआ न्‍यूज से उनका इस्‍तीफा मंजूर नहीं किया गया है। खबर है कि पिछले एक हफ्ते से वे दिल्‍ली में ही जमी हैं और पुख्‍ता सूचनाओं के अनुसार वे अब वापस लौटने के मूड में नहीं हैं। काफी प्रयास के बाद फोन पर सम्‍पर्क होने पर रमा सोलंकी ने माना कि उन्‍होंने महुआ छोड़ दिया है। रमा का कहना था कि वे एक बड़े वेंचर पर काम कर रही हैं और जल्‍दी ही वे किसी बड़े न्‍यूज चैनल से जुड़ेंगी। महुआ चैनल में चल रहे फैले असंतोष और अराजकता की हालत को रमा सोलंकी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

उधर, भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, महुआ महुआ न्‍यूज की माली हालत खस्‍ता है। पिछले दो महीने से कर्मचारियों को उनकी तनख्‍वाह का भुगतान नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार जबर्दस्‍त आर्थिक बदहाली के चलते महुआ न्‍यूज प्रबंधन इस चैनल को यूपी में चला पाने के हालत में नहीं है। इस आंतरिक हालत के चलते संस्‍थान से भगदड़ की हालत बतायी जाती है।

वरिष्‍ठ पत्रकार कुमार सौवीर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...