Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी में आईएएस—आईपीएस एसोसिएशन आमने—सामने, छह आईपीएस अफसरों ने की इस्तीफे की पेशकश

: कुंवर फतेह बहादुर और अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की : यूपी चुनावी सरगर्मियों के बीच बस्ती में घटित एक घटनाक्रम ने यूपी में आईएएस एवं आईपीएस अफसरों के बीच गहरी खाई बना दी है. बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मंडल के अफसरों की मीटिंग के दौरान सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को फटकार लगाना और मीटिंग से जाने को कहना अब तूल पकड़ लिया है. आईपीएस एसोसिएशन ने बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनुराग श्रीवास्वत और कुंवर फतेह बहादुर पर कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज छह आईपीएस अधिकारियों ने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की है.

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सिद्धार्थनगर की डीएम वी चैत्रा व एसपी मोहित गुप्ता के बीच चल रहे विवाद को गंभीरता से लेते हुए शनिवार रात दोनों का तबादला कर दिया. इस विवाद के चलते ही बस्ती के कमिश्नर ने गुरुवार को एसपी को मीटिंग से बाहर कर दिया था जिसके बाद आईपीएस एसोसिएशन ने नाराजगी का इजहार करते हुए आयोग से इस मामले की शिकायत की थी. आईपीएस एसोसिएशन ने इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कैबिनेट सचिव शशांक शेखर से मुलाकात की तथा दबाव बनाने की रणनीति अपनाते हुए कई अधिकारियों ने अपने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी.

सिद्धार्थनगर के डीएम और एसपी को हटाने के साथ ही आयोग ने कई शिकायतों को देखते हुए फर्रुखाबाद के एसपी ओपी सागर को भी हटा दिया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि सिद्धार्थनगर की डीएम वी चैत्रा को पंचशीलनगर भेजा गया है जबकि वहां के डीएम सौरभ बाबू को सिद्धार्थनगर में नियुक्त किया गया है. सिद्धार्थनगर में तैनात पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को फर्रुखाबाद का एसपी बना दिया गया है. उनकी जगह डीजीपी मुख्यालय में एसपी कार्मिक डीके राय को सिद्धार्थनगर भेजा गया है. फर्रुखाबाद के एसपी ओपी सागर को इलाहाबाद में एसपी रेलवे बना दिया गया है. यह पद रिक्त चल रहा था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...