Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी में थम नहीं रहा पत्रकारों की हत्या का सिलसिला, लखीमपुर खीरी में भी मर्डर

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के फूलबिहार थाना क्षेत्र में चार हथियार बंद हमलावरों ने एक स्थानीय पत्रकार 40 वर्षीय लेखराम भारती की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फूलबिहार थाना क्षेत्र में सैदपुर गांव के पास मोटरसाइकल पर एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे स्थानीय पत्रकार भारती पर चार लोगों ने लोहे की छड़ों से हमला कर दिया।

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के फूलबिहार थाना क्षेत्र में चार हथियार बंद हमलावरों ने एक स्थानीय पत्रकार 40 वर्षीय लेखराम भारती की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फूलबिहार थाना क्षेत्र में सैदपुर गांव के पास मोटरसाइकल पर एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे स्थानीय पत्रकार भारती पर चार लोगों ने लोहे की छड़ों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल भारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फूलबिहार पुलिस ने नामजद प्राथमिकी के आधार पर चार अभियुक्तों इशहाक, नन्हे, नईम और अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण भारती के गांव तेदुआं में जमीन को लेकर चल रही रंजिश लगती है। एसपी प्रशांत कुमार ने इस मामले की जांच धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी है।

पत्रकार के परिजनों से मिलने पहुंचे एसएसपी, मदद का भरोसा

बकेवर (इटावा) : आक्रोश और धरना प्रदर्शन के बाद रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने मृत पत्रकार के घर पहुंचे और परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसडीएम भरथना ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता राकेश शर्मा की हत्या कर दी गयी थी। राकेश शर्मा उस समय अपने गांव हर्राजपुर जा रहे थे। पत्रकार की हत्या से नाराज पत्रकारों ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर आक्रोश जताया था। पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मृतक पत्रकार के परिवार की आर्थिक सहायता व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी।

एसएसपी नीलाब्जा चौधरी तथा उपजिलाधिकारी ईश्वरचंद्र प्रशासनिक अमले के साथ मृत पत्रकार के घर पर पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परिजनों की सुरक्षा में दो आरक्षियों की तैनाती के अलावा हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ईश्वरचंद्र ने मृत पत्रकार की पत्‍‌नी को किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तथा पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मृत पत्रकार की पत्‍‌नी उर्मिला देवी ने उपजिलाधिकारी को मांगपत्र देकर अपने पति का फुटकर मिट्टी के तेल के वितरण का सरकारी लाइसेंस हस्तांतरित कराने की मांग रखी। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि लाइसेंस शीघ्र आवंटन होगा। वहीं मृतक पत्रकार के भाई जगदीश व प्रदीप ने एसएसपी से मांग रखी कि हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके लाइसेंसी शस्त्र निरस्त करने के अलावा मुकदमे में पांच आरोपियों के अलावा दो अन्य आरोपियों का नाम शामिल कराने की मांग रखी।

एसएसपी ने बकेवर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह शस्त्र लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के साथ पीड़ित पक्ष की समस्या का निदान करें। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी के समक्ष मांग रखी कि प्रशासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता अपर्याप्त है। मृत पत्रकार के परिजनों को बीस लाख रुपये शासन द्वारा उपलब्ध कराये जायें। जिस पर उपजिलाधिकारी ने इस मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार जीतराव सिंह, लेखपाल आदित्य कुमार, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र गौड़ भी मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...