Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकार ने अपने अपहरण का झूठा नाटक रचा, गिरफ्तार

यूपी के ललितपुर जिले में अपने ही अपहरण की झूठी कहानी बनाना एक मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकार को भारी पड़ गया. पत्रकार के भाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पत्रकार को मध्‍य प्रदेश से सुरक्षित खोज निकाला तथा इस पूरे फर्जी अपहरणकांड का खुलासा भी कर डाला. पत्रकार ने पूरा ड्रामा चचेरे भाई से चल रहे जमीन विवाद के चलते रचा था. पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है.

यूपी के ललितपुर जिले में अपने ही अपहरण की झूठी कहानी बनाना एक मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकार को भारी पड़ गया. पत्रकार के भाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पत्रकार को मध्‍य प्रदेश से सुरक्षित खोज निकाला तथा इस पूरे फर्जी अपहरणकांड का खुलासा भी कर डाला. पत्रकार ने पूरा ड्रामा चचेरे भाई से चल रहे जमीन विवाद के चलते रचा था. पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार ललितपुर में 29 फरवरी की शाम आठ बजे सुनील चौबे ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित उनके चांदमारी फार्म हाउस से उनके भाई और मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकार अनिल चौबे का अपहरण हो गया है. पुलिस ने पत्रकार का मामला होने के चलते रिपोर्ट दर्ज कर ली. पुलिस ने अपने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अनिल चौबे को मध्‍य प्रदेश के इंदौर में स्थित पलासिया चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पम्‍प के पास गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने अपने स्‍तर से जांच-पड़ताल की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस अनिल चौबे को पांच मार्च को बस से लेकर ललितपुर आई. पुलिस ने बताया कि अनिल चौबे तथा उनके भाई ने जानबूझकर अपहरण की साजिश रची ताकि अपने चचेरे भाई संजय चौबे व प्रदीप चौबे को फंसा सकें. पुलिस ने बताया कि अनिल का उनके चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसलिए वह मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकार होने के नाते अपने अपहरण की फर्जी नाटक रचा ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके तथा भाइयों को इस कांड में फंसाया जा सके. पुलिस ने अनिल चौबे तथा उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...