पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए दूरदर्शन चौबीस घंटे का न्यूज चैनल शुरू करने वाला है. दिल्ली, राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले ये चैनल शुरू कर दिए जाएंगे. यह जानकारी सूचना-प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने दी. इन चैनलों को शुरू करने के लिए दूरदर्शन पिछले कुछ महीनों से जुटा है.
ये चैनल उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शुरू किए जाएंगे. फिलहाल इन राज्यों में दूरदर्शन चार-चार घंटे के स्थानीय कार्यक्रमों का प्रसारण करता रहा है. अब चार घंटों के प्रसारण को 24 घंटों के प्रसारण में तब्दील किया जाएगा. मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि यूपीए सरकार की कोशिश होगी कि विधानसभा चुनाव के पहले ही इन्हें शुरू किया जाए ताकि लोकसभा चुनावों के पहले अगले साल तक ये चैनल पूरी रफ्तार पकड़ लें.





