Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

यू-ट्यूब ने बदला अपना स्‍वरुप

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट यू-ट्यूब ने अपना स्वरुप बदल लिया है. इस नए रुप में वेबसाइट पर अलग-अलग चैनल दिखाई देंगे जिसे आप क्लिक करके मनचाहे चैनलों पर जाकर पसंदीदा कार्यक्रम देख सकते हैं. इन चैनलों के वर्गीकरण में वीडियो क्लिप की सूची दिखाई देंगी और इसका चुनाव किसी यू-ट्यूब सदस्य या प्रतिष्ठित व्यक्ति ने किया है.

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट यू-ट्यूब ने अपना स्वरुप बदल लिया है. इस नए रुप में वेबसाइट पर अलग-अलग चैनल दिखाई देंगे जिसे आप क्लिक करके मनचाहे चैनलों पर जाकर पसंदीदा कार्यक्रम देख सकते हैं. इन चैनलों के वर्गीकरण में वीडियो क्लिप की सूची दिखाई देंगी और इसका चुनाव किसी यू-ट्यूब सदस्य या प्रतिष्ठित व्यक्ति ने किया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके स्वरुप में बदलाव करने से लोग ज़्यादा समय वेबसाइट पर बिताएंगे लेकिन वेबसाइट को सर्फ़ करने वालों में से कुछ को ये नया बदलाव पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने इसकी शिकायत भी करनी शुरु कर दी है. 17 घंटे पहले जब यू-ट्यूब की वेबसाइट पर 'गेट मोर इंटू यू-ट्यूब 'यानी यू ट्यूब को और जाने की क्लिप लगाई गई उसकी की बाद से उस पर प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई. इसमें इसे नापंसद करने वालों की संख्या 6, 703 रही तो वहीं 2,280 ने इस नए रुप में पसंद किया. अन्य लोगों ने 'आरआईपी यू-ट्यूब' कहते हुए उसे श्रद्धांजलि दे दी और कुछ ने 'चैंज इट बेक' यानी इसमें पूराने बदलाव करने को कहा लेकिन वही कुछ लोगों ने इन बदलावों की प्रशंसा भी की है.

यू ट्यूब की मालिक कंपनी गुगल ने एक ब्लॉग में कहा है,'' इस नए स्वरुप में मुख्य ध्यान बड़े स्तर पर मनोरंजन जगत से जुड़ी चीज़ों को खोजने में मदद करने पर केंद्रित किया गया है लेकिन इसमें सदस्यों के फीडबैक के बाद आगे सुधार भी किए जाएंगे.'' इसमें इस तथ्य को उजागर करने की कोशिश की गई है कि अब साइट पर गूगल + और फ़ेसबुक का एकीकरण किया गया है जिससे जो लोग यू ट्यूब पर हैं वे वेबसाइट से बाहर जाए बगैर ये जान सकते हैं कि गूगल या फ़ेसबुक पर उनके दोस्त क्या कर रहे है. इसमें अन्य चैनलों के अलावा बीबीसी और चैनल 4 को भी प्रोत्साहन दिया गया है. गूगल भी 100 चैनलों को लॉच करने की प्रक्रिया में है जिसका चुनाव प्रतिष्ठित हस्तियाँ और इस वेबसाइट के लिए सामग्री देने वाली संस्थाएं करेगी. साभार : बीबीसी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...