Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

ये दिल्लीवाले पत्रकार पत्रकारिता भी करते हैं या जुगाड़ में ही लगे रहते हैं?

यशवंतजी नमस्कार, यह व्यक्तिगत पत्र है, प्रकाशनार्थ नहीं. भड़ास पर पचौरी जी के बारे में समाचार पढ़ा. समझ नहीं आता भाईसाहब कि ये दिल्ली के पत्रकार कुछ पत्रकारिता भी करते हैं या इसी जुगाड़ में लगे रहते है कि कैसे सत्ता शीर्ष के नज़दीक पहुंचा जाये,  और अपना उल्लू सीधा किया जाये. वास्तव में हृदय से ख़ुशी तब होती जब कोई यशवंत सिंह किसी प्रतिष्ठान के नज़दीक पहुंचता, कम से कम सरोकार और मुद्दों की बात तो होती. पचौरी जी से एक बार की मुलाकात है लखनऊ में.

और, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तब पचौरी जी मुलायम सिंह के कान में बात करते नज़र आते थे. दिल्ली तो चलिए देश की राजधानी हो गई, यहां लखनऊ में ये देखने में आता है कि जो पंचम तल के जितना नज़दीक, उसकी उतनी बड़ी दलाली और जिसकी जितनी बड़ी दलाली वो उतना बड़ा पत्रकार.

अन्ना के आन्दोलन के बाद एक वर्ग ऐसा भी था जिसने कहा कि आजकल इमानदार वो है जिसको मौका नहीं मिलता है, लेकिन आप हम सबसे वरिष्ठ हैं, आप खुद बतायें कि किस पत्रकार को मौका नहीं मिलता? लेकिन आजकल तो लगता है खुद को पत्रकार कहना एक फैशन हो गया है. एक हाकर भी खुद को पत्रकार बताता है और ऐसा लगता है कि मिशन या पैशन के लिए नहीं बल्कि दलाली करने के लिए ही लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रहे हैं. जो भी हो, भड़ास पढ़ कर शांति तो मिलती ही है कि कहीं तो हमारे बीच क़ी गंदगी को नंगा किया जा रहा है.

एक पत्रकार
लखनऊ

(पत्रकार मित्र के अनुरोध के बावजूद उनका यह पत्र प्रकाशित किया जा रहा है, इसी कारण उनका नाम नहीं दिया गया है ताकि उनकी पहचान उजागर न हो. -एडिटर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...