सहारा समय के सीनियर क्राइम रिपोर्टर नवीन लाल सूरी के साथ नोएडा के सेक्टर बारह के चौराहे पर हुई लूट के घटना की सीसी टीवी तस्वीर मिल गई है. लाल रंग की टी शर्ट में जा रहे नवीन के पीछे पल्सर बाइक पर सवार दोनों बदमाश स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं. अब नोएडा की जांबाज पुलिस वालों के लिए इन लुटेरों का पकड़ना एक बड़ी चुनौती है.
गौरतलब है कि नवीन की दो तोले की चेन पल्सर सवार दो बदमाश 2 जुलाई की सुबह लूट कर फरार हो गए थे. नोएडा की जांबाज पुलिस अड़तालिस घंटा से ज्यादा बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा पाई है. जबकि अन्य मामलों में ये कुछ घंटे भी नहीं बितने देती है. नवीन का कहना है कि देखते हैं नोएडा की जांबाज पुलिस लुटेरों को कब पकड़ती है.

लाल टी शर्ट में नवीन लाल सूरी तथा उनके पीछे बाइक सवार लुटेरे





