Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

यौन उत्पीड़न आरोप वाली खबर दिखाने पर जस्टिस कुमार ने दो चैनलों को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने एक लॉ इंटर्न के यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा करार दिया है। इन आरोपों के बारे में खबरें दिखाने के लिए उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस कुमार ने एक बड़े अखबार और दो टीवी चैनलों को कानूनी नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने एक लॉ इंटर्न के यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा करार दिया है। इन आरोपों के बारे में खबरें दिखाने के लिए उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस कुमार ने एक बड़े अखबार और दो टीवी चैनलों को कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस में अविश्वसनीय और गलत खबर दिखाने की बात कही गई है। और इसके लिए मीडिया संस्थानों से 24 घंटे में माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस का पालन नहीं करने पर संस्थानों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की बात कही गई है। जस्टिस कुमार ने आरोपों को साजिश करार दिया है। उनकी ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने एक बयान में कहा कि अखबार और दोनों चैनलों ने तथ्यों की जांच किए बिना जस्टिस कुमार की साख को नुकसान पहुंचाया है।

आपको बता दें कि एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो चुके जस्टिस कुमार के खिलाफ पीड़ित महिला ने पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई थी। ये घटना मई 2011 की है जब जस्टिस स्वतंत्र कुमार सुप्रीम कोर्ट के जज थे, उस वक्त पीड़ित महिला उनके साथ इंटर्नशिप कर रही थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...