Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यौन शोषण का आरोपी आईपीएस अफसर नौकरी से बर्खास्त

रांची से खबर है कि यौन शोषण के आरोपी आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. नटराजन इसी साल मई महीने में रिटायर होने वाले थे. बर्खास्तगी की वजह से आईपीएस नटराजन को पेंशन एवं ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें बर्खास्तगी की अधिसूचना जारी करने की तिथि से निलंबित रहने के दौरान दिए जाने वाला खर्च भी नहीं दिया जाएगा. इनकी बर्खास्तगी की सिफारिश झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार और यूपीएससी से पहले ही कर रखी थी. इसके बाद राष्ट्रपति के आदेश पर इस आईपीएस को बर्खास्त कर दिया गया.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में आईपीएस और तत्कालीन आईजी पीएस नटराजन एक आदिवासी महिला सुषमा बड़ायिक का यौन शोषण करते स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए थे. यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्ख़ियों में आया था. इसके बाद सरकार ने आईजी को निलंबित कर दिया था. सुषमा बड़ायिक न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी. इसी क्रम में उसे लेडी डान बनाकर गुमला जेल में भी बंद कर दिया गया था. तत्कालीन डीजीपी नेयाज अहमद ने वर्ष 2010 में ही मामले की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद विभाग ने नटराजन से अंतिम सफाई मांगी थी. डीजीपी नेयाज अहमद ने रिपोर्ट में लिखा था कि नटराजन ने पद का दुरुपयोग कर सुषमा का लगातार यौन शोषण किया. साथ ही मामले में सह अभियुक्त मधुप्रिया गांगुली को फरार होने के लिए प्रेरित भी किया. बिना किसी सूचना के तत्कालीन आईजी एक साल से अधिक समय तक फरार रहे. इसे घोर अनुशासनहीनता माना गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...