Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

रंगकर्मी विनीत पर वंदना और पत्रकार जितेंद्र से दुर्व्यवहार का आरोप

नई दिल्ली : नेशनल स्कूल आफ ड्रामा, नई दिल्ली में 14 जनवरी को अवसर था रंगकर्म की एक त्रैमासिक पत्रिका के विमोचन का। समारोह में मौजूद थे अरविंद गौड़, पत्रिका के संपादक राजेश चंद, मोहल्ला लाइव के अविनाश दास, विनीत और वंदना। शाम के करीब छह बजे विमोचन समारोह विचार समारोह में बदल गया और फिर विचार समारोह आपसी झगड़े में तब्दील हो गया। वंदना ने अरविंद गौड़ के विरूद्ध जैसे ही बोलने की कोशिश की, रंगकर्मी विनीत ने वंदना को पहले तो धक्का देने की कोशिश की और फिर बात को दबाने की कोशिश करने लगे।

विनीत यहां पर भी नहीं रूके और फॉरवर्ड प्रेस के प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार ज्योति को धमकाते हुए कहा कि आपको कौन यहां आने को बोला, अपने कैमरे को बंद कर। आपसे बाहर में हम बात करेंगे, देख लेंगे। आखिर क्या था वह मुददा जो वंदना सबके सामने कहना चाह रही थी और विनीत इसे रोकने की कोशिश कर रहे थे?

इस मामले पर हमने अरविंद गौड़ से दूरभाष से संपर्क करके सच्चाई जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि यह कोई मामला नहीं है और इसे तूल देने की कोशिश न करें। बहरहाल, सवाल यह है कि क्या नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के परिसर में सबकुछ ठीक नहीं है या इस संस्था में भी सब कुछ ठीक नहीं। इस मामले पर एनएसडी की निदेशिका का डा. अनुराधा कपूर से किसी भी तरह की बात नहीं हो सकी सिवाय कुछ एनएसडी कार्यालय कर्मचारियों के दूरभाष वार्तालाप के। मसलन, क्या था वह मुददा जो वंदना कहना चाह रही थीं और इसे क्यों सबके सामने आने से रोक दिया गया, यह जानना अहम होगा? विनीत द्वारा पहले किसी महिला के साथ गलत व्यवहार करना फिर मीडियाकर्मी को धमकाना, क्या यह उचित है?

जितेंद्र ज्योति की रिपोर्ट फारवर्ड प्रेस से साभार.  संपर्क- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...