‘विज़न 2020’ राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक और सेटवेल मीडिया प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर एस.एस. तोमर को रफ्तार न्यूज चैनल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। चैनल प्रबंधन ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश में बतौर न्यूज हेड नियुक्ति किया है।
एस.एस. तोमर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर ‘विज़न 2020’ नाम से राष्ट्रीय पत्रिका का संपादन करने के साथ-साथ ‘सेटवेल मीडिया प्रा.लि.’ ऐड एजेंसी का संचालन भी कर रहे हैं। ‘सेटवेल मीडिया प्रा.लि.’ गवर्मेंट तथा कारपोरेट सेक्टर के विज्ञापनों में डील करती है। तोमर को कमान मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि रफ्तार चैनल उत्तराखंड में भी जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से उठायेगा साथ ही सेटवेल मीडिया प्रा.लि. की मार्केट इमेज का भी चैनल को लाभ मिलेगा।






