रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने राजनांदगांव में मासूम बच्ची के साथ हुए बलात्कार और उसके बाद चिकित्सा के नाम पर हुई लेनदेन की घटना को प्रदेश की जनता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अपराधगढ़ बना दिया है। लूट का ताण्डव मचा हुआ है। राजधानी के बूढ़ातालाब की चैपाटी का काम रुकने के बाद अब तालाब के परिक्रमा पथ को बर्बाद किया जा रहा है।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि डा. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र की मासूम बच्ची से बलात्कार होता है, उसको आठ घण्टे तक इलाज नहीं मिलता है, इलाज मिलता भी है तो उसकी कीमत वसूल की जाती है, इससे बड़ा दुर्भाग्य पूरे प्रदेश के लिए क्या हो सकता है। जब प्रदेश के मुखिया के क्षेत्र की यह हालत है तो बाकी प्रदेश का क्या होगा….. पूरे प्रदेश में नंबर वन का हल्ला मचाने वाले मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को बलात्कार में नंबर वन का खिताब दिलवाकर प्रदेश की जनता का सिर शर्म से झुका दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूढ़ातालाब में रोज नये प्रयोग कर उसे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले परिक्रमा पथ में लड़कियों के छात्रावास और स्कूल के गेट पर चैपाटी का निर्माण करने लगे, विरोध हुआ तो काम बंद हुआ, अब मंत्री जी ने मार्निंग वाक एवं इवनिंग वाक करने वालों का रास्ता बंद कराने की ठान ली है। बूढ़ातालाब के चारों ओर बने परिक्रमा पथ (फुटपाथ) में अब पूरे क्षेत्र में बैठने के लिए स्थाई पाटा बनाया जा रहा है जिसमें शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बनेगा और शराबखोरी सहित अन्य अपराधिक गतिविधियां होंगी। सुबह-शाम घूमने जाने वालों को परिक्रमा पथ छोड़कर सड़क पर घूमना पड़ेगा। प्रकोष्ठ द्वारा निर्माण कार्य को रोकने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति
द्वारा जारी कन्हैया अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष…
मूल खबर:
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता ने किया दलित लड़की से रेप, मीडिया पैसे लेकर चुप






