Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रवीश कुमार को ट्विटर और फेसबुक से क्यों गायब होना पड़ा है?

Dilnawaz Pasha : ये एनडीटीवी के पत्रकार और रविश की रिपोर्ट से खास पहचान बनाने वाले रवीश कुमार के फेसबुक प्रोफाइल पेज की तस्वीर है… भड़ास फॉर मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक रवीश कुमार को अपने चैनल की दखलअंदाजी के बाद ट्विटर और फेसबुक से गायब होना पड़ा है…

Dilnawaz Pasha : ये एनडीटीवी के पत्रकार और रविश की रिपोर्ट से खास पहचान बनाने वाले रवीश कुमार के फेसबुक प्रोफाइल पेज की तस्वीर है… भड़ास फॉर मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक रवीश कुमार को अपने चैनल की दखलअंदाजी के बाद ट्विटर और फेसबुक से गायब होना पड़ा है…

नए युग की पत्रकारिता का यह काला अध्याय है…सोशल मीडिया ने पत्रकारों को सीधे दर्शकों और पाठकों के साथ संपर्क स्थापित करने का माध्ययम दिया है…यहां पाठक और दर्शक न सिर्फ पत्रकारों का ध्यान उनकी गलतियों की ओर दिलाते हैं बल्कि उन्हें रिपोर्ट करने के लिए कई स्टोरी आइडिया भी देते हैं…

यही नहीं पत्रकार को भी पता चलता रहता है कि जनमानस क्या सोच रहा है…मैं मानता हूं कि पत्रकारिता का सिर्फ एक ही सिद्धांत है…ऐसी स्टोरी करना जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं…यदि लोगों के जीवन के बारे में सटीक और सीधी जानकारी मिले तो पत्रकार ऐसी स्टोरीज और भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं…

रवीश कुमार का इस तरह सोशल मीडिया से गायब हो जाना बेहद दुखद है… और यह सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का भी अहसास कराता है… यदि भड़ास की खबर पक्की है तो दो बातें समझ में आती हैं… 1. सोशल मीडिया ने स्थापित मीडिया की चूलें हिला दी हैं 2. अब सच को किसी भी पर्दे से ढका नहीं जा सके….वह अपने हर स्वरूप में सामने आता रहेगा…

अंत में बस यही उम्मीद करता हूं कि सोशल मीडिया पर मीडिया की सशक्त आवाज बने रवीश कुमार जल्द ही वापस आएंगे…और उनके तेवर पहले की तरह ही रहेंगे…

दैनिक भास्कर में कार्यरत युवा व तेजतर्रार पत्रकार दिलनवाज पाशा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...