नईदुनिया, ग्वालियर से बेदखल की गई टीम को नया काम मिलने जा रहा है। नईदुनिया के पूर्व संपादक राकेश पाठक अब शाम के अखबार में नजर आएंगे। प्रदेश टुडे प्रबंधन के साथ उनकी बात फाइनल हो गई है। वे ग्वालियर में प्रदेश टुडे लांच कराएंगे। ग्वालियर की कमान भोपाल के पास ही रहेगी। राकेश पाठक प्रदेश टुडे ग्वालियर में छपवाएंगे। राकेश पाठक ने नईदुनिया से हटी टीम के लोगों को जोडऩे का काम शुरू कर दिया है।
दैनिक जागरण बठिंडा के क्राइम रिपोर्टर सतिंदर कुमार ने जागरण ग्रुप को गुडबॉय कर दिया है। अब वह पंजाब में 22 अक्टूबर को लांच होने वाले पंजाब की शक्ति अखबार को अपनी सेवाएं देंगे। बताया जा रहा है कि सतिंदर कुमार वर्ष 2008 से दैनिक जागरण से जुडे थे। पिछले एक साल से वह क्राइम रिपोर्टिंग कर रहे थे। सितंबर माह में दैनिक जागरण छोड़ सीनियर रिपोर्टर मनीष शर्मा के पंजाब की शक्ति का बठिंडा ब्यूरो चीफ बनने के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे अखबारों को झटके लग सकते हैं।





