Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

मध्य प्रदेश

राघवजी की सेक्स सीडी बनाने वाले भाजपा नेता पटेरिया पार्टी से सस्पेंड

भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे राघवजी की करतूतों की पोल खोलने वाले बीजेपी नेता शिव शंकर पटेरिया का दांव उल्टा पड़ गया. बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया. पटेरिया का दावा है कि उनके पास राघवजी की 22 सेक्स सीडियां हैं. कुछ सीडी तो ट्रेन के एसी कोच में बनवाई गई हैं. उनके मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी थी.

भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे राघवजी की करतूतों की पोल खोलने वाले बीजेपी नेता शिव शंकर पटेरिया का दांव उल्टा पड़ गया. बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया. पटेरिया का दावा है कि उनके पास राघवजी की 22 सेक्स सीडियां हैं. कुछ सीडी तो ट्रेन के एसी कोच में बनवाई गई हैं. उनके मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी थी.

पटेरिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राघवजी की पोल खोलकर उन्होंने पार्टी का भला किया है. उन्होंने कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि ये सीडियां मैंने बनवाईं. कुल 22 सीडियां बनवाई गईं और तारीखवार बनाई गईं. उनका पूरा जीवन गंदगी भरा रहा है. इसलिए उनका समकालीन कोई भी बीजेपी नेता आज उनके साथ नहीं है. पूरे जिले को मालूम है कि वह किस प्रकृति के आदमी हैं. पटेरिया के मुताबिक कुछ सीडी नौकर को राघवजी के साथ सफर में भेजकर ट्रेन के एसी कोच में बनवाई गई हैं. उन्होंने ये सीडियां सार्वजनिक करने से इनकार किया है. पटेरिया ने बताया कि यह सीडी छह अप्रैल 2013 से 28 अप्रैल 2013 के बीच तैयार कराई गईं और इनमें से कुछ रेवांचल एक्सप्रेस में भी शूट की गई थीं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत करा दिया था.

उल्लेखनीय है पटेरिया भी उसी विदिशा जिले के रहने वाले हैं जहां से वित्त मंत्री आते हैं लेकिन राघवजी को उनके मुकाबले बेहतर राजनीतिक रुतबा हासिल हुआ और माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने इस प्रकार का कदम उठाया. इस मामले का खुलासा होने के बाद कांगेस के कई कार्यकर्ता पटेरिया के निवास पर पहुंच गए, लेकिन इस बात की भनक लगते ही पटेरिया वहां से किसी दूसरे स्थान पर चले गए. गौरतलब है कि नौकर ने राघवजी पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है. बवाल के बाद 75 वर्षीय राघवजी को वित्त मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. राघवजी ने इस मामले को पूरी तरह झूठ करार देते हुए कहा कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.


राघवजी के अनैतिक आचरण से संबंधित वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें–

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/735/other-mix/bjp-leader-raghav-ka-asli-chehra-1.html

—

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/736/other-mix/bjp-leader-raghav-ka-asli-chehra-2.html

—

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/737/other-mix/bjp-leader-raghav-ka-asli-chehra-3.html


राघवजी से संबंधित अन्य खबरें व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- raghavji sex scandal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...