आई नेस्क्ट, बनारस से इस्तीफा देने वाले सिटी इंचार्ज राजनाथ तिवारी ने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स से शुरू कर दी है. उन्हें यहां चीफ सब एडिटर बनाया गया है. माना जा रहा है कि मानव संसाधन की कमी से जूझ रहे जनसंदेश टाइम्स को राजनाथ तिवारी के आने से मजबूती मिलेगी. राजनाथ तिवारी पिछले लगभग 30 सालों से बनारस की पत्रकारिता में रमे हुए हैं. जनमुख से करियर शुरू करने वाले तिवारी दैनिक जागरण, अमर उजाला तथा हिंदुस्तान होते हुए आई नेक्स्ट पहुंचे थे.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि शशिकांत ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. शशिकांत जून में इलाहाबाद से बदायूं आए थे. बताया जा रहा है कि मानदेय न मिलने से परेशान होकर शशिकांत ने अखबार से इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






