राजस्थान पत्रिका के ब्यावर ब्यूरो दिलीप शर्मा का तबादला अजमेर में रिपोर्टर के पद पर किया गया है जबकि उनके स्थान पर अजमेर के रिपोर्टर केआर मुंडियार को भेजा गया है। इसी तरह पत्रिका कुचामन सिटी से हिमांशु धवल को अजमेर रिपोर्टर लगाया गया है जबकि ब्यावर से रिपोर्टर शरद शुक्ला को कुचामन सिटी भेजा गया है।
दिलीप शर्मा पूर्व में अजमेर में वकालत के साथ पत्रकारिता किया करते थे। गुलशन समाचार के बाद उन्होंने राष्ट्रदूत में भी कार्य किया। पत्रिका के लिए रिपोर्टिंग के दौरान ही वे वकालत छोड़कर पूरी तरह पत्रकारिता से जुड़ गए। उन्हें पहले किशनगढ़ का ब्यूरो बनाया गया, इसके बाद वे ब्यावर ब्यूरो रहे।
राजस्थान से राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट.






