जयपुर : राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम के अन्तर्गत समाचार पत्रों/समाचार समितियों/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों तथा स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण के विषय में राज्य सरकार को परामर्श देने के लिए राज्य प्रेस अधिस्वीकरण समिति का पुनर्गठन दो वर्ष की अवधि के लिए किया है।
आदेश के अनुसार समिति में निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को अध्यक्ष एवं संयुक्त निदेशक (समाचार) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार एम.यासीन, यू.एन.आई. के सुरेश पारीक, राष्ट्रीय सहारा के श्याम सुन्दर शर्मा, राजस्थान पत्रिका के आशुतोष शर्मा, हिन्दुस्तान टाइम्स की उर्वशी देवरावल, दैनिक भास्कर के गिरिराज अग्रवाल, एन.डी.टी.वी. के राजन महान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भण्डारी, दैनिक जागरण के नरेन्द्र शर्मा एवं दैनिक नवज्योति के एल.एल. शर्मा को सदस्य बनाया गया है।





