Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

राजस्थान हाईकोर्ट में बैक डोर एंट्री से नौकरी हथियाने के खिलाफ हाईकोर्ट में ही याचिका

जयपुर : राजस्थान हाईकोर्ट में बैक डोर एंट्री से नौकरी हथियाने का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। बैक डोर एंट्री के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट के एडवोकेट ललित शर्मा ने याचिका दायर कर दबे पडे जिन्न को फिर से बाहर ला दिया है। एडवोकेट ललित शर्मा ने याचिकाकर्ता त्रिलोक चंद सैनी की ओर से याचिका दायर कर न केवल याचिका कर्ता को भी बैक डोर एंट्री के जरिए नौकरी देने की कोर्ट से गुहार लगाई है जबकि बैक डोर एंट्री से आए चहेतों को चिंता में डाल दिया है।  याचिकाकर्ता ने चहेतों को बैक डोर एंट्री के जरिए पहले नौकरी पर लेने और बाद मे परमानेंट करने को न केवल चुनौती दी है बल्कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जरनल विजय कुमार व्यास  को पक्षकार बनाते हुए इस मामले का संपूर्ण रिकॉर्ड अदालत में तलब करने की गुहार लगाई है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके कि किस तरह से बिना विज्ञापनों को अपने चहेतों को नौकरियां नियमों को ताक पर रख कर बांटी गई।

एडवोकेट ललित शर्मा ने याचिका में बताया कि सन 1999 में जस्टिस एम एन भंडारी (तब वकील थे जस्टिस एम एन भंडारी)  ने भी इसी मुद्दे को लेकर याचिका दायर की और जस्टिस जे सी वर्मा ने न केवल बैक डोर नौकरियों को अवैध ठहराया था बल्कि 104 लोगों को नौकरी से निकाला था। उस समय तत्कालीन रजिस्ट्रार जरनल ने यह अंडर टेकिंग दी थी कि हाईकोर्ट में कभी भी आगे से बेक डोर नौकरी नहीं दी जाएगी।  बैक डोर एंट्री के खिलाफ पूर्व में भी एडवोकेट पूनम चंद भंडारी ने भूख हडताल की थी और सीजे को पत्र लिखकर बैक डोर एंट्री से नौकरी से आए लोगों को हटाने की मांग की थी। राजस्थान बार कौंसिल के चैयरमेन संजय शर्मा ने भी इस तरह से बैक डोर एंट्री से नौकरी देने की कडे शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि बैक डोर एँट्री से भाई भतीजा वाद को बढ़ावा देती है और इस कारण योग्य उम्मीद्वारों का चयन नहीं हो पाता है।

एडवोकेट ललित शर्मा ने याचिका में बताया कि किस तरह से बिना किसी विज्ञापन के अपने चहेतों को आनन फानन मे नौकरियां बाट दी और बाद में उन्हें परमानेंट कर पदोन्नति भी दे दी। पूर्व मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने बैक डोर एंट्री की फाइल को सामने रखने के लिए मातहतों को मना कर दिया था लेकिन चीफ जस्टिस अमिताव राय ने आते ही इन कर्मचारियों को न केवल एरियर दिया बल्कि बैक डोर एंट्री से घुसे कर्मचारियों को परमानेंट करते हुए पदोन्नत भी कर दिया।

याचिका में बताया कि चीफ जस्टिस अमिताव राय के कोर्ट मास्टर घनश्याम शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा, पूर्व रजिस्ट्रार जनरल टी एच सम्मा के बेटे मोहसिन खान, चीफ जस्टिस के पीपीएस के पीए दिनेश शर्मा की पत्नी लीला शर्मा, चीफ जस्टिस के बंगले पर कार्यरत लंबे समय से जमे कर्मचारी गुलशन अरोड की पत्नी सीमा, चीफ जस्टिस के बंगले पर कार्यरत सुदीप माथुर की रिश्तेदार लक्ष्मी माथुर, चीफ जस्टिस के पीए शशिकांत गौड का भाई ऋषिकांत गौड़ और पूर्व न्यायाधीश ए के माथुर के करीबी और पूर्व चीफ जस्टिस दीपक वर्मा और पूर्व न्यायाधीश आर सी गांधी के करीबी भी बैक डोर एंट्री से नौकरी हथियाऩे में कामयाब रहे थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...