राजस्थान पत्रिका, भीलवाड़ा को भारतीय प्रेस परिषद ने झटका दिया है. राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित एक खबर पर सुनवाई करते हुए प्रेस परिषद ने खंडन और माफीनामा छापने का आदेश दिया है. राजस्थान पत्रिका ने 12, 13 और 14 जनवरी 2010 प्रयास संस्था के खिलाफ कई समाचार प्रकाशित किए थे, जिसके बाद इसकी शिकायत संस्था के सचिव डा. नरेंद्र गुप्ता ने इसकी शिकायत प्रेस काउंसिल आफ इंडिया से की. इसके बाद पीसीआई ने इस सुनवाई करते हुए माफीनामा छापने का आदेश दिया.
21 जनवरी 2013 को दिए गए आदेश में पीसीआई ने लिखा है कि अखबार में माफीनामा और खंडन प्रकाशित किया जाए. साथ ही इससे प्रेस काउंसिल को भी अवगत कराया जाए.







