राजस्थान पत्रिका ने राजस्थान में दो स्थानीय सम्पादक बदल दिए है। श्रीगंगानगर के स्थानीय सम्पादक की जिम्मेदारी निभा रहे रमेश शर्मा को उदयपुर का स्थानीय सम्पादक बना दिया गया है। उदयपुर में सम्पादक की जिम्मेदारी निभा रहे राजेश कसेरा का तबादला जयपुर पत्रिका मुख्यालय कर दिया गया है।
इसी प्रकार सम्पादकीय में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें अलवर सम्पादकीय विभाग में कार्यरत राहुल शर्मा का उदयपुर तथा उदयपुर सम्पादकीय विभाग में कार्यरत परितोष दूबे का कोलकात्ता संस्करण में स्थानान्तरण किया गया है। इन्दौर से सुधीर भटनागर का बांसवाड़ा स्थानान्तरण किया गया है। भटनागर पहले देहरादून तैनात थे।






