राजस्थान पत्रिका, उदयपुर से खबर है कि संपादकीय विभाग में कुछ फेरबदल किए गए हैं. चीफ रिपोर्टर संदीप कुमावत को रिपोर्टिंग से हटाकर डेस्क पर भेज दिया गया है. संदीप की जगह आनंद शर्मा को नया चीफ रिपोर्टर बना दिया गया है. वहीं डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे परितोष दुबे को रिपोर्टिंग में भेज दिया गया है. कुछ समय पहले परितोष का तबादला कोलकाता से उदयपुर के लिए किया गया था. इसके बाद ये डेस्क पर कार्यरत थे. परितोष को वाणिज्य से संबंधित बीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.






