राजस्थान पत्रिका, बंगलुरु से खबर है कि गजेंद्र सिंह राठौड़ ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले लगभग पांच सालों से राजस्थान पत्रिका को बंगलुरु में अपनी सेवाएं दे रहे थे. गजेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से ही की थी. वे अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्कर, पाली से करने जा रहे हैं. उन्हें यहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राजस्थान पत्रिका, बंगलुरु से शैलेश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. शैलेश लंबे समय से राजस्थान पत्रिका से जुड़े हुए थे. अखबार के साथ ये उनकी दूसरी पारी थी. सूत्रों का कहना है कि शैलेश अब अपनी नई बिहार में किसी अखबार के साथ शुरू करने जा रहे हैं. वे राजस्थान पत्रिका के अलावा भी कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






