Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राजस्‍थान में फर्जी पत्रकारों को दी जा रही है मान्‍यता

राजस्थान सरकार ने जब से यह घोषणा की है कि अधिस्वीकृत (मान्‍यता प्राप्‍त) पत्रकारों को रियायती दर पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध करवाया जायेगा व एक-एक लैपटाप मुफ्त में दिया जायेगा तब से पत्रकारों का थोक के भाव अधिस्वीकरण होने लगा है। राजस्थान सरकार के सूचना एवमं जनसम्पर्क विभाग के मुख्यालय में इन दिनों पत्रकारों के अधिस्वीकरण करने के कार्य में नियम कायदों की जम कर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं।

राजस्थान सरकार ने जब से यह घोषणा की है कि अधिस्वीकृत (मान्‍यता प्राप्‍त) पत्रकारों को रियायती दर पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध करवाया जायेगा व एक-एक लैपटाप मुफ्त में दिया जायेगा तब से पत्रकारों का थोक के भाव अधिस्वीकरण होने लगा है। राजस्थान सरकार के सूचना एवमं जनसम्पर्क विभाग के मुख्यालय में इन दिनों पत्रकारों के अधिस्वीकरण करने के कार्य में नियम कायदों की जम कर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं।

विभाग द्वारा मनमर्जी से ऐसे लोगों का भी धड़ल्ले से अधिस्वीकरण किया जा रहा है, जो मात्र लोगों पर रोब गांठने व अपना प्रभाव जमाने के लिये पत्रकार बने फिरते हैं। उनका पत्रकारिता से कोई लेना देना ही नहीं हैं। विभागीय नियमानुसार पत्रकारों के अधिस्वीकरण के लिये पत्रकारों की एक समिति का गठन किया गया है, मगर पत्रकार अधिस्वीकरण (मान्‍यता) समिति की अनुशंसा के बिना ही अधिस्वीकरण कार्ड जारी किये जा रहे हैं। स्वतंत्र पत्रकार के मान्‍यता के लिये 45 वर्ष की उम्र 20 वर्ष की सक्रिय पत्रकारिता का अनुभव व स्नातक तक शिक्षित होना जरूरी है।

इसी प्रकार साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक पत्र- पत्रिकाओं के सम्पादक का अधिस्वीकरण हो सकता है उसके लिये भी स्नातक तक शिक्षित व पांच वर्ष का पत्रकारिता का अनुभव होना जरूरी है, मगर विभाग द्वारा पांचवी पास पत्रकारों का भी अधिस्वीकरण कर दिया गया है। स्वतंत्र पत्रकारें के अधिस्वीकरण में उम्र व शिक्षा की बाध्यता को जानबूझ कर दरकिनार किया जा रहा है, जो सरासर गलत ही नहीं नियम विरूद्ध भी है। कई ऐसे पत्रकारों के अधिस्वीकरण कार्ड बना दिये गये जिनके खिलाप थानों में मुकदमें तक दर्ज हैं। यदि विभाग द्वारा बनाये गये अधिस्वीकरण कार्डों की जांच हो तो बहुत बड़ा घोटाला उजागर होगा।

जयपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...