Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

राजस्‍थान में रीजनल चैनल लांच करेगा जी न्‍यूज, तैयारियां अंतिम दौर में

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश तथा छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई चैनल इन राज्‍यों में लांच होने की तैयारी कर रहे हैं. राजस्‍थान में समाचार प्‍लस के अलावा जी न्‍यूज भी चैनल लांच करने जा रहा है. जी न्‍यूज गोयल ग्रुप से अलग होने के बाद पहले एमपी-सीजी में चैनल लांच किया अब उसकी तैयारी राजस्‍थान के लिए चल रही है. संभावना है कि अगले एक पखवाड़े में जी न्‍यूज राजस्‍थान में अपना रीजनल चैनल लांच कर देगा.

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश तथा छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई चैनल इन राज्‍यों में लांच होने की तैयारी कर रहे हैं. राजस्‍थान में समाचार प्‍लस के अलावा जी न्‍यूज भी चैनल लांच करने जा रहा है. जी न्‍यूज गोयल ग्रुप से अलग होने के बाद पहले एमपी-सीजी में चैनल लांच किया अब उसकी तैयारी राजस्‍थान के लिए चल रही है. संभावना है कि अगले एक पखवाड़े में जी न्‍यूज राजस्‍थान में अपना रीजनल चैनल लांच कर देगा.

जी न्यूज के राजस्थान चैनल को ऑन एयर करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है. पिछले कुछ रोज में कई लोगों को जी न्यूज के एचआर डिपार्टमेंट से कॉल कर ज्वानिंग की तारीख बता दी गई है. बताया जा रहा है कि इंडिया न्यूज के रीजनल चैनल से राम मोहन शर्मा और चैनल वन से एक फीमेल एंकर का सलेक्शन हो गया है. माना जा रहा है कि अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो अगले करीब 15 दिनों के भीतर चैनल को ऑन एयर कर दिया जाएगा. 

चैनल के लिए सलेक्ट हुए लोगों के नाम करीब दस दिन पहले ही फाइनल हो गए थे. कहा जा रहा है कि चैनल के लाइसेंस को लेकर आई खामियों की वजह से कॉल करने में देरी की गई. इसके पीछे भी वजह ये बताई जा रही है कि दो संपादकों के फंसने के बाद जी ग्रुप ने काफी नुकसान उठाया है, अब चैनल प्रबंधन किसी को भी एक दिन मुफ्त में तनख्वाह नहीं देना चाहता है. यही वजह रही है कि जब राजस्थान चैनल लाने की तैयारियां पूरी हुई तभी लोगों को कॉल की गई. इससे पहले भी एमपी-छत्तीसगढ चैनल लॉन्च करते वक्त भी लोगों को उस वक्त बुलाया गया था जब चैनल की सभी तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...