राष्ट्रीय सहारा, चंदौली से खबर है कि राजीव गुप्ता को ब्यूरोचीफ बना दिया गया है. राजीव अब तक रिपोर्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब तक ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत रहे फिरोजुद्दीन को यहां से हटाकर मार्केटिंग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. हालांकि इसके साथ वे रिपोर्टिंग भी करते रहेंगे. फिरोजुद्दीन राष्ट्रीय सहारा से काफी वर्षों से जुड़े हुए थे. वहीं राजीव इसके पहले युनाइटे भारत, स्पीक द वर्ल्ड समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
लाइव इंडिया से खबर है कि अनंत पालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर वेब डिविजन में कार्यरत थे. अनंत ने अपनी नई पारी पर्ल्स न्यूज नेटवर्क के वेब डिविजन में शुरू की है. अनंत को वेब डिविजन का हेड बनाया गया है. वे यहां पर पीएनएन की तीनों मैग्जीनों शुक्रवार, बिंदिया और मनी मंत्री का कंटेंट वेब पर पब्लिश करेंगे. अनंत लाइव इंडिया से पहले ''मीडिया गुरु'' के साथ जुड़े हुए थे. वे इस फील्ड में पिछले सात सालों से सक्रिय हैं.






