श्रीन्यूज़ द्वारा नाहिद फातिमा को मेरठ का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है. पिछले दो महीने से खाली पड़े मेरठ के ब्यूरो चीफ की पोस्ट पर बिजनौर से नाहिद फातिमा को नियुक्त किया गया है. सोमवार से नाहिद फातिमा मेरठ ब्यूरो चीफ का पद संभाल लेंगी. नाहिद फातिमा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले 10 वर्षों से लगातार सक्रिय हैं.
श्रीन्यूज़ ने नाहिद फातिमा को उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए ये प्रमोशन दिया है. उनसे पहले मेरठ ब्यूरो के पद पर कार्य कर रहे राजीव प्रताप सैनी को फिलहाल पदभार मुक्त कर दिया गया है.
मेरठ से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






