: गोरखपुर के डीएम ने आई-नेक्स्ट के रिपोर्टर को धमकी दी तो अखबार ने डीएम की पूरी धमकी और पूरी कहानी को प्रकाशित कर डीएम की कारस्तानी को बेनकाब कर दिया : गोरखपुर में अमर उजाला का रिपोर्टर धर्मवीर वहां के एसएसपी आशुतोष के हाथों बुरी तरह पिटा गया, सिर्फ इस अपराध में कि बाइक सड़क पर क्यों खड़ी की है, और अमर उजाला अखबार में एक लाइन खबर तक नहीं छपी. वहीं, गोरखपुर में ही जागरण समूह के शिशु अखबार आई-नेक्स्ट के रिपोर्टर को वहां के डीएम ने एक खबर के मामले में धमकी दी तो कलक्टर साहब की पूरी धमकी को आई-नेक्स्ट अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित कर ब्यूरोक्रेसी के गाल पर जोरदार तमाचा रसीद किया.
मीडिया का काम खुलासे करना है, गलत बातों को प्रकाशित करना है और अगर यह सब करने से डीएम ही रोकने लगे तो क्या होगा. ऐसे में आई-नेक्स्ट ने डीएम की सारी बातचीत व धमकी को प्रकाशित कर डीएम की अकड़ को दुरुस्त कर दिया. पर अमर उजाला है कि इससे सीखने को तैयार ही नहीं. अमर उजाला प्रबंधन ने अपने रिपोर्टर की पिटाई की खबर अपने अखबार में तो छापी नहीं, दैनिक जागरण समेत कई अखबारों को भी गोरखपुर में इस खबर को छापने से रोक दिया. इसी कारण अमर उजाला के साथ साथ दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान आदि ने भी अमर उजाला रिपोर्टर की पिटाई की खबर का प्रकाशन नहीं किया. नीचे आई-नेक्स्ट अखबार की उस कटिंग को प्रकाशित कर रहे हैं जिसमें डीएम द्वारा रिपोर्टर को दी गई धमकी पर खबर का जोरदार तरीके से प्रकाशन किया गया है. शायद इस खबर को देखकर अमर उजाला के मालिक राजुल माहेश्वरी की आंख खुले… खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक कर दें…
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- SP GundaRaaj
Related News- Police Utpidan







