झांसी। राजेन एस टोडरिया साहसी पत्रकारिता के पर्याय थे। उन्होंने हमेशा जमीनी स्तर की पत्रकारिता की हिमायत की। उन्होंने अमर उजाला को हिमाचल प्रदेश में अच्छी उंचाई दी। ये बातें मंगलवार को बुलेंदखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में आयोजित एक बैठक में कई वक्ताओं ने कही। बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डा. सी.पी. पैन्यूली ने की। इसमें वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री सतीश साहनी जय सिह, उमेश शुक्ल समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। उमेश शुक्ल ने कहा कि उन्हें श्री टोडरिया के साथ अमर उजाला में काम करने का मौका मिल चुका है। वे वास्तव में बहुत विद्वान पत्रकार और अच्छे प्रबंधक थे।
दूसरी तरफ हिमाचल के पत्रकार मुरारी शर्मा ने कहा कि राजेन टोडरिया पहाड़ की संवेदनाओं और सरोकारों को स्वर देने वाले जनपक्षीय पत्रकार थे। हिमाचल की पत्रकारिता में नए तेवर और रंग भरने का श्रेय टोडरिया को जाता है। उनकेनिधन से हिमाचल के पत्रकारों और पाठकों को भारी सदमा पहुंचा है। कलम के सिपाही को आखिरी सलाम।






