सहारा समय राजस्थान व एनसीआर चैनल हेड राजेश कौशिक के निधन पर राजधानी के पत्रकारों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न मीडियाकर्मियों व राजनीतिज्ञों ने स्व. राजेश कौशिक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनसे जुड़े अपने संस्मरण सुनाये. कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, स्व. राजेश कौशिक के परिजन व साथी उपस्थित हुए.
दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के ओएसडी पवन खेड़ा, विधायक नसीब सिंह तथा सूचना अधिकारी कंचन आजाद ने राजेश कौशिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पूर्व आचार्य गोविंद वल्लभ जोशी ने सृष्टि के चक्र तथा जीवन मृत्यु पर ज्ञान चर्चा करते हुए आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया.






