हरियाणा न्यूज के न्यूज डायरेक्टर पद से इस्तीफा देकर राजेश शर्मा ने इंडिया न्यूज चैनल के साथ नई पारी शुरू की है. इंडिया न्यूज में उनका पद क्या है, यह पता नहीं चल पाया है. राजेश टोटल टीवी समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं. उधर, एस1 न्यूज चैनल के हेड रह चुके राजीव शर्मा के साधना न्यूज ज्वाइन करने की खबर है.
राजीव राष्ट्रीय सहारा अखबार में काम कर चुके हैं. राजीव की नियुक्ति साधना न्यूज यूपी उत्तराखंड के चैनल हेड बृजमोहन सिंह की संस्तुति पर की गई है. जनवाणी, मेरठ से खबर है कि रवि शर्मा का तबादला जनवाणी, देहरादून के लिए कर दिया गया है. रवि अभी तक मेरठ में ही अमर उजाला, दैनिक जागरण, जनवाणी आदि अखबारों के लिए संपादकीय-मार्केटिंग विभागों में काम करते रहे हैं. बीच में दैनिक जागरण ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आगरा भेजा था. पर फिर वे मेरठ लौट आए थे. देखना है वे देहरादून कितने दिनों तक टिक पाते हैं.





