Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

राडिया टेप : सीबीआई ने सीनियर इनकम टैक्स आफिसर रिपोर्ट दर्ज की

नई दिल्ली : सीबीआई ने राडिया टेप मामले में एक सीनियर इनकम टैक्स आफिसर के खिलाफ प्राथमिक जांच (पीई) के लिए नई रिपोर्ट दर्ज की है। इस अधिकारी पर अपने तबादले के लिए बिचौलिये के माध्यम से सीबीडीटी के अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश करने का आरोप है। सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ आयकर अधिकारी, इस अधिकारी से संपर्क रखने वाले कथित बिचौलिए तथा कुछ अन्य को इस मामले में शुरुआती जांच में नामित किया गया है।

नई दिल्ली : सीबीआई ने राडिया टेप मामले में एक सीनियर इनकम टैक्स आफिसर के खिलाफ प्राथमिक जांच (पीई) के लिए नई रिपोर्ट दर्ज की है। इस अधिकारी पर अपने तबादले के लिए बिचौलिये के माध्यम से सीबीडीटी के अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश करने का आरोप है। सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ आयकर अधिकारी, इस अधिकारी से संपर्क रखने वाले कथित बिचौलिए तथा कुछ अन्य को इस मामले में शुरुआती जांच में नामित किया गया है।

सीबीआई सूत्रों ने कहा, इस आरोप का सत्यापन करना है कि आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में तैनाती के दौरान उक्त अधिकारी ने कथित तौर पर सीबीडीटी में रिश्वत देकर दिल्ली तबादले के लिये प्रयास किया था। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने अब तक 13 पीई दर्ज की हैं। उच्चतम न्यायालय ने सात अक्तूबर को सीबीआई से कहा था कि वह कारपोरेट लाबिस्ट नीरा राडिया टैप मामले से जुड़े विभिन्न मुददें की जांच करे।

इन टैप में राडिया की विभिन्न राजनेताओं, नौकरशाहों तथा उद्योगपतियों से टेलीफोन पर बातचीत रिकॉर्ड है। न्यायालय ने सीबीआई से इस मामले में स्थिति रिपोर्ट दो महीने में पेश करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई अंकुला, सिंघभूम (झारखंड) में लौह अयस्क खानों के टाटा स्टील को आवंटन में कथित अनियिमितताओं की जांच कर रही है। इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा तथा झारखंड सरकार के अज्ञात अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...