बैतूल। आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एशोसियेशन आइसना की प्रदेश कार्य कारिणी की बैठक में बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पंवार को प्रदेश इकाई में सचिव मनोनित किया है। श्री पंवार बैतूल जिला इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके है। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की राष्टीय कार्य समिति के सदस्य रहे श्री पंवार देश एवं प्रदेश के एक दर्जन से अधिक संगठनों की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई से जुडे़ हुए हैं। दैनिक पंजाब केसरी दिल्ली के बैतूल ब्यूरो, एटूजेड न्यूज चैनल एवं टाइम टीवी के बैतूल ब्यूरो रामकिशोर पंवार बैतूल जिले से दो वेब न्यूज एवं टीवी पोर्टल का संचालन कर रहे है।
यूएफटी टीवी एवं यूएफटी न्यूज के मुख्य कार्यनिर्देशक श्री पंवार पिछले 30 वर्षो से पत्रकारिता एवं लेखन से जुडे़ हुए हैं। श्री पंवार के मनोनयन पर उनके शुभचिंतको एवं पत्रकार मित्रों ने हार्दिक बधाई दी है। श्री पंवार का मनोनयन प्रदेश महासचिव विनय जी डेविड की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने पूरी कार्यसमिति के अनुमोदन उपरांत किया है।





