Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

रामगोपाल यादव को ऐसा महसूस हो रहा है कि न्यूज चैनल और अखबार वाले बिक गए हैं!

फीरोजाबाद : मीडिया को भ्रष्ट करने में बड़ा योगदान देने वाले नेताओं की भी तीसरी आंख कभी कभी खुल जाया करती है और वे दिव्य वचन बोल दिया करते हैं. अब देखिए न रामगोपाल यादव को. उनको अचानक ये लगने लगा है कि न्यूज चैनल वाले और अखबार वाले बिक गए हैं. सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने देश भर के अखबारों और न्यूज चैनलों के खास दल के हाथों ‘बिक’ जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे फिलहाल चुनाव तक इन्हें पढ़ना और देखना छोड़ दें.

यह बात उन्होंने समाजवादी पार्टी के फीरोजाबाद के जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में कही। अपने भाषण में रामगोपाल यादव ने सीधे मीडिया पर हमला बोला. कहा कि चैनलों और अखबारों को पांच से दस हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसलिए इन दिनों एक ही खबर चलती है, एक ही चेहरा दिखाया जाता है.

उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा भाजपा और इसके प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तरफ था. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि यदि टीवी देखना ही है तो वह कोई मनोरंजन चैनल देख सकते हैं. सपा महासचिव ने यह भी कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को देश टूटने की चिंता नहीं है.  मोदी को लोग इसलिए देखने आते हैं ताकि पहचान सकें कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हजारों लोगों का कत्लेआम कराने वाला व्यक्ति आखिर कौन है. भाजपा और कांग्रेस मात्र पांच राज्यों की सत्ता में हैं। इसमें शक नहीं कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...