Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

रामदेव के लापता गुरु के मामले में पत्रकार पुष्‍प शर्मा भी सीबीआई के सामने पेश होंगे

नई दिल्ली। बाबा रामदेव के गुरु के गुरु शंकरदेव के अपहरण और गायब होने के मामले में सीबीआई जल्द ही बाबा और उनके सहयोगी बालकृष्ण से पूछताछ कर सकती है। बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव 6 साल पहले रहस्यमय हालात में गायब हो गए थे। इस मामले को दुबारा खुलवाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकार पुष्‍प शर्मा भी सीबीआई के सामने पेश होंगे। पुष्‍प शर्मा ही स्टिंग के जरिए इस मामले को दुबारा सुर्खियों में लाए थे, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।  

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक टीम बाबा रामदेव के गुरु के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले ही हरिद्वार का दौरा कर चुकी है। अब इस मामले में योग गुरु बाबा रामदेव से पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि करीब 6 साल पहले जुलाई 2007 में सुबह की सैर के लिए गए स्वामी शंकर देव लौटकर वापस नहीं आए थे। बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की ओर से कनखल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह एफआईआर स्वामी शंकर देव के लापता होने के तीन दिन बाद दर्ज कराई गई थी। पुलिस उनका पता लगाने में नाकाम रही थी, जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। अब सीबीआई बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण से पूछताछ करने के लिए हरिद्वार का एक और दौरा कर सकती है।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ ऐसी जानकारी पाने के लिए होगी, जिससे स्वामी शंकर देव के बारे में कोई जानकारी जुटाई जा सके। सीबीआई ने पिछले महीने इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तरह मामला दर्ज किया था। यह धारा किडनैपिंग और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने पर लगाई जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...