रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया विमर्श अंक का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने किया. मीडिया विमर्श का यह अंक जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय पर केंद्रित है. इस अंक में राम बहादुर राय से जुड़ी काफी सामग्री प्रकाशित की गई है. कार्यक्रम में डा. रमन सिंह ने कुछ और किताबों का भी विमोचन किया. इस दौरान मीडिया विमर्श की प्रकाशक भूमिका द्विवेदी, सांसद तरुण विजय समेत कई लोग मौजूद रहे.






