वाराणसी। प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह को मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर सिंह ने निदेशक नियुक्त होने के बाद कहा कि बहुत जल्द ही यह पत्रकारिता संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। मीडिया की पढाई का एक ऐसा केंद्र निर्मित करने की तैयारी है जो आज के समय में विद्यार्थियों के लिए लाभकारी हो।
प्रो.. ओम प्रकाश सिंह के पूर्व प्रोफेसर राम मोहन पाठक पत्रकारिता संस्थान के निदेशक पद पर तैनात रहे। वे लम्बी सेवा के

प्रो. ओपी सिंह
ओपी सिंह के मुताबिक संस्थान में चार नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किया जाना है। मीडिया फील्ड में हो रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। आगामी सत्र से सेमेस्टर पद्धति लागू की जाएगी।






