Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रायगढ़ जिले के अखबारों में छपी सात खबरों को चुनाव आयोग ने ‘पेड न्यूज’ माना

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव आयोग ने मीडिया में छपे सात समाचारों को पेड न्यूज मानते हुए इनके व्यय को राजनैतिक दलों के खाते में जोड़ने के लिए कहा है. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी तक चार स्थानीय हिंदी अखबारों में प्रकाशित सात समाचारों को पेड न्यूज मानते हुए इनके व्यय को राजनैतिक दलों के खाते में जोड़ने के लिए कहा है.

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव आयोग ने मीडिया में छपे सात समाचारों को पेड न्यूज मानते हुए इनके व्यय को राजनैतिक दलों के खाते में जोड़ने के लिए कहा है. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी तक चार स्थानीय हिंदी अखबारों में प्रकाशित सात समाचारों को पेड न्यूज मानते हुए इनके व्यय को राजनैतिक दलों के खाते में जोड़ने के लिए कहा है.

उन्होंने बताया कि पेड न्यूज को रोकने के लिए जिला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुविक्षण समिति (एमसीएमसी) के अध्यक्ष एवं रायगढ़ के कलेक्टर मुकेश बंसल ने कहा है कि चूंकि ये सभी सात समाचार प्रत्याशियों के पक्ष में नामांकन दाखिल करने के पूर्व के हैं इसलिए ये प्रत्याशियों के खाते में नहीं जोड़े जाएंगे बल्कि पार्टी के खाते में जोडे जायेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी शक्राजीत नायक और भाजपा के प्रत्याशी रोशन लाल अग्रवाल के पक्ष में रायगढ़ से प्रकाशित चार हिंदी दैनिकों  में प्रकाशित समाचार को समिति ने पेड न्यूज माना है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में समिति ने चारो हिंदी दैनिक के संपादकों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा. निर्धारित समयावधि में इनमें से दो दैनिक के संपादकों ने जवाब दे दिया है जबकि अन्य संपादकों ने समयावधि में जवाब नहीं दिया है. अधिकारियों ने बताया कि सात समाचारों में से चार एक प्रत्याशी के समर्थन में विज्ञापन की तर्ज पर विज्ञप्ति थी जिसे चारों अखबारों ने एक जैसे शीर्षक, फोटो एवं हू-ब-हू समाचार छापा था और तीन समाचार अलग अलग थे जिसे समिति ने पेड न्यूज माना.
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...