Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रायपुर से जोर-शोर से शुरू हुआ सांध्य दैनिक जनदखल का प्रकाशन बंद

एनडीटीवी में काम कर चुके पत्रकार रीतेश कुमार साहू ने बड़े अरमान और सपनों के साथ रायपुर से एक सांध्य दैनिक 'जनदखल' का प्रकाशन शुरू किया था. पर यह सपना अब टूट चुका है. अखबार का प्रकाशन बंद कर दिया गया है. करीब दो दर्जन लोग बेरोजगार हो चुके हैं. कहा तो ये गया है कि पांच छह महीने बाद फिर से यह अखबार शुरू होगा लेकिन जानने वाले जानते हैं कि बंद हो चुका यह अखबार अब नहीं शुरू होने वाला.

एनडीटीवी में काम कर चुके पत्रकार रीतेश कुमार साहू ने बड़े अरमान और सपनों के साथ रायपुर से एक सांध्य दैनिक 'जनदखल' का प्रकाशन शुरू किया था. पर यह सपना अब टूट चुका है. अखबार का प्रकाशन बंद कर दिया गया है. करीब दो दर्जन लोग बेरोजगार हो चुके हैं. कहा तो ये गया है कि पांच छह महीने बाद फिर से यह अखबार शुरू होगा लेकिन जानने वाले जानते हैं कि बंद हो चुका यह अखबार अब नहीं शुरू होने वाला.

अखबार के लांचिंग के वक्त इससे जुड़े रहे देशपाल सिंह पंवार कबका यह अखबार छोड़ चुके हैं. जनदखल अखबार ने पहले ही अंक से छत्तीसगढ़ सरकार पर प्रहार शुरू कर दिया था. इसका छत्तीसगढ़ में जमकर स्वागत किया गया. आरकेएस इम्प्रैसिव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले पहली बार दस्तक देते ही 'जनदखल' ने अपने नाम के मुताबिक जनता के दिलों को झकझोरने की कोशिश की. जिस राज्य में सारा मीडिया सत्ता के गुणगान करने में मस्त रहा हो वहां जनदखल ने पहले दिन से ही रमन सरकार की बैंड बजाने का काम शुरू कर दिया था.

इसके कारण जनदखल को कई तरीके के सरकारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा. अखबार के प्रवेशांक के अवसर पर संपादक देशपाल सिंह पंवार, प्रबंध संपादक रीतेश साहू, खेल संपादक कमलेश गोगिया, सह संपादक संजय खरे, फीचर संपादक मिस जुलेखा जबीं, फोटो एडिटर प्रदीप ढढ़सेना, चीफ रिपोर्टर संजय पांडेय समेत जनदखल का सारा परिवार मौजूद था. लेकिन बंद होते वक्त कौन कहां है, यह किसी को नहीं पता.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...