खबर है कि नोएडा से प्रकाशित हिंदी दैनिक राष्ट्रीय उजाला अखबार से पिछले दो महीने के अंदर आधा दर्जन से अधिक उच्च पदों पर आसीन लोगों ने इस्तीफा देकर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है. खबर है कि कई जिलों के प्रभारियों ने भी अखबार को छोड़ दिया है. इससे अखबार की वित्तीय हालत डगमगा गई है. राष्ट्रीय उजाला से कार्यकारी संपादक सुबोध कुमार ने दीपावली के दिन इस्तीफा दिया था.
बताया जाता है कि सुबोध ने मैनेजमेंट की पालिसी से नाराज़ होकर इस्तीफा दिया. सुबोध कुमार के जाते ही कंपनी के जनरल मैनेजर अजीत कुमार पाण्डेय ने भी इस्तीफ़ा दे दिया. इसके बाद आधा दर्जन से अधिक जिलों के प्रभारियों ने भी इस्तीफ़ा देकर अखबार लेना बंद कर दिया. बताया जाता है कि मार्केटिंग टीम की हेड हिमानी चौहान और एडिटोरियल टीम की हेड वंदना यादव ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है.
एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर आपके पास उपरोक्त कोई नई या संशोधित सूचना है तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






