राजधानी लखनऊ से छपने वाले अख़बार 'राष्ट्रीय समस्या' के संपादक शैलेश बाबू के खिलाफ मडिहान थाने में नौकरी के नाम पर चार लाख पचास हजार की ठगी करने का मुकदमा स- ३६१/१३ दर्ज किया गया है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शैलेश बाबु ने स्कूल में क्लर्क की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 4.50 लाख रुपये लिए.
7 माह बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो युवती ने पैसा वापस मांगा. इस पर सम्पादक महोदय ने अपने ही अखबार में उसे सब एडिटर की नौकरी १२ हजार महीने पर दे दी. पर वेतन एक भी महीने नहीं दिया. इससे नाराज महिला ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करा दिया. मामले की जांच जारी है.






