बनारस से खबर है कि राष्ट्रीय सहारा के वाराणसी एडिशन की प्रथम वषर्गांठ पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया. सिगरा स्थित सिद्धार्थ होटल के लॉन में सांस्कृतिक संध्या का शानदार आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर थे. इस मौके पर उन्होंने अपने विचार रखे. इस मौके के लिए मुख्य अभिभावक सहाराश्री ने बधाई व शुभकामना संदेश भेजा था. सहारा इण्डिया मीडिया के हेड स्वतंत्र मिश्र ने मुख्य अभिभावक सहाराश्री का संदेश पढ़कर सुनाया.
शहर के प्रथम नागरिक महापौर कौशलेन्द्र सिंह, मण्डलायुक्त अजय कुमार उपाध्याय, जिलाधिकारी रविन्द्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अखबार के समारोह का शुभारम्भ विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, सहारा इण्डिया मीडिया के हेड स्वतंत्र मिश्र तथा अन्य अतिथियों ने दीप जला कर किया. इस मौके पर श्री मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किये.
समारोह में सहारा इण्डिया मीडिया प्रिंट के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड टी.बी. श्रीवास्तव, आल इण्डिया ब्यूरो कोआर्डीनेशन हेड विजय राय, टीवी व प्रिंट के कोआर्डीनेशन प्रभारी संजय पाठक, लखनऊ के स्थानीय सम्पादक मनोज तोमर, यूनिट हेड राजेन्द्र द्विवेदी, कानपुर के यूनिट हेड अमर सिंह, पटना के यूनिट हेड मृदुल बाली, गोरखपुर के यूनिट हेड पीयूष बंका, गोरखपुर के स्थानीय सम्पादक मनोज तिवारी, पटना के स्थानीय सम्पादक हरीश पाठक, वाराणसी के यूनिट हेड महेश चन्द्र लोहानी, स्थानीय सम्पादक स्नेह रंजन आदि सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन मौजूद थे. संचालन सम्पादक स्नेह रंजन व प्रतिमा सिन्हा ने किया.





