लखनऊ से खबर है कि राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय संपादक अनिल कुमार पांडेय को कंपनी ने एक साल का एक्सटेंशन दे दिया है. वे रिटायर होने वाले थे और उनकी जगह पर स्थानीय संपादक बनने को दयाशंकर राय और मनोज तोमर लाबिंग करने में जुटे हुए थे.
पर इन दोनों की दाल नहीं गली और प्रबंधन ने अनिल पांडेय को ही अगले एक साल तक स्थानीय संपादक बनाए रखने का फैसला कर लिया है. दयाशंकर राय और मनोज तोमर राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ के स्थानीय संपादक रह चुके हैं. पर इन दोनों का तबादला यहां से कर दिया गया है.





