वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का विरोध करने वाली एक टेलीवीजन चैनल की 57 लाख डॉलर की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है. टेलीवीजन कंपनी ग्लोबोविजन पर कैदियों के दंगे को प्रसारित करने का आरोप लगाया गया था. साल भर पहले वेनेजुएला के बाहर काराकस में हुए दंगे का प्रसारण करने के आरोप में टेलीविजन कंपनी ग्लोबोविजन पर सरकार ने दो लाख डॉलर का जुर्माना लगा दिया गया था.
शावेज विरोधी टीवी चैनल ग्लोबोविजन सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है. टीवी चैनल ने आरोप लगाया है कि अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव प्रचार शुरु होने से ठीक तीन दिन पहले सरकार उसे डरा-धमका रही है. (बीबीसी)





