राष्ट्रीय सहारा में कई बदलाव किए गए हैं. राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ के संपादक रहे अनिल पांडेय को गोरखपुर का आरई बना दिया गया है. मनोज तोमर के संपादक बनने से पहले अनिल पांडेय ही लखनऊ में स्थानीय संपादक के पद पर थे. फिलहाल वे लखनऊ में ही एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत थे. अब वे गोरखपुर में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
राष्ट्रीय सहारा, गोरखपुर के संपादक मनोज तिवारी को कानपुर का स्थानीय संपादक बना दिया गया है. कानपुर के संपादक नवोदित को कुछ दिन पहले ही नोएडा अटैच कर दिया गया था. तब से कानपुर यूनिट बिना संपादक के चल रहा था. वहीं देहरादून से नोएडा अटैच किए गए एलएन शीतल के स्थान पर नोएडा में पुलआउट हस्तक्षेप की जिम्मेदारी संभाल रहे दिलीप चौबे को देहरादून का संपादक बनाया जा रहा है.






