राष्ट्रीय सहारा, कानपुर से खबर है कि स्थानीय संपादक नवोदित को हटा दिया गया है. उन्हें कानपुर से हटाकर दिल्ली अटैच किया गया है. अभी उनकी जगह किसी को संपादक नहीं बनाया गया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गोरखपुर में अटैच किए पटना के पूर्व संपादक हरीश पाठक को कानपुर का स्थानीय संपादक बनाया जा सकता है. प्रबंधन ने नवोदित के खिलाफ कार्रवाई उनके विरुद्ध मिली शिकायतों की जांच के बाद की है.
सूत्रों का कहना है कि नवोदित के खिलाफ सहारा फोरम में शिकायत की गई थी. फोरम की तरफ से इन शिकायतों की जांच कराई गई. सूत्रों का कहना है कि जांच में कई मामले सही पाए जाने पर ही उनको कानपुर से हटाकर दिल्ली में अटैच किया गया है.






