अलीगढ़। राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह के पिता श्री विजयपाल सिंह निवासी पाली रजापुर का 87 वर्ष की उम्र में महावीर धाम स्थित आवास पर मंगलवार 27 दिसम्बर की दोपहर को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सराय हरनारायन स्थित श्मशान घाट पर किया तथा मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र धीरेन्द्र सिंह ने दी।
इस अवसर पर हुई शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईर से प्रार्थना की गई। इसमें श्रद्धांजलि देने वालों में पंकज शर्मा, प्रकाश शर्मा, रामखिलाड़ी शर्मा, सुदीप शर्मा, दिलीप शर्मा, केएम माहेरी, जितेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। साभार : सहारा






