राष्ट्रीय सहारा में चार सदस्यीय टीम यूनिटों का दौरा कर रही है. इस टीम में समूह संपादक रणविजय सिंह, दिल्ली के संपादक राजीव सक्सेना, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड सीबी सिंह एवं पर्सलन हेड जैदी शामिल हैं. यह टीम लखनऊ के बाद गोरखपुर पहुंची है. यहां समीक्षा की जा रही है. इसी समीक्षा का नतीजा रहा कि लखनऊ से दो लोगों को जयपुर भेज दिया गया है. संभावना है कि गोरखपुर से भी कुछ लोग इधर उधर किए जाएंगे. इसके बाद यह टीम किसी अन्य यूनिट की समीक्षा करेगी.
वहीं दूसरी तरफ दैनिक जागरण गोरखपुर में अपने छह पत्रकारों को परमानेंट कर दिया है. दैनिक जागरण में जो पत्रकार स्थाई किए गए हैं उनमें कुशीनगर जिला प्रभारी अजय शुक्ल, महाराजगंज प्रभारी विश्वदीपक त्रिपाठी, देवरिया के प्रभात पाठक, गोरखपुर में काम कर रहे रत्नेश शुक्ल, बरहज के ब्यूरो में कार्यरत विवेकानंद एवं बड़हलगंज ब्यूरो के गोपाल त्रिपाठी शामिल हैं. वरिष्ठों की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आ रही है कि राष्ट्रीय सहारा में सात सालों से काम कर रहे स्ट्रिंगर कुंठित हो रहे हैं. उनके काम करने की क्षमता कम हो रही है. दूसरी ओर जागरण के स्ट्रिंगर परमानेंट होने का पत्र पाते ही कल से खुश हैं और जोश के साथ काम कर रहे हैं.





